
मगरलोड :- ग्राम मोहंदी में सड़क किनारे शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासनिक अमला द्वारा 5 अप्रैल को हटाया गया है। वन विभाग नाका से लेकर, सिंगपुर से दुगली मार्ग, राजपुर मार्ग, अटल चौक, बाजार स्थल, हाई स्कूल के सामने 58 पक्का पूर्ण कांप्लेक्स व 32 निर्माणधीन कांप्लेक्स की तोड़ फोड़ की गई मेटरियल सामग्री अवशेष अस्त व्यस्त सड़क किनारे बिखरा पड़ा हुआ है। जिसे आने जाने वाले राहगीर वाहन चालक को आवागमन के लिए दुर्घटना को आमंत्रण दे रही है।
मलबा हटाने किसी ने नहीं ली सुध, मोहदी के सड़क किनारे शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर कांप्लेक्स हटाने राजस्व अनुविभागीय अधिकारी कुरूद, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एसडीओपी कृष्ण कुमार पटेल,चार थाने के टीआई सहित सैकड़ों पुलिसकर्मी, कोटवार शामिल रहे। समस्त प्रशासनिक अमला द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के एक सप्ताह बाद भी अवशेष मेटरियल सामग्री को हटाने जिम्मेदारी से बच रहे है। यह कहा रहे है अधिकारी, सोनाल डेविड एसडीएम कुरूद का कथन, अतिक्रमण की मलबा अवशेष मटेरियल हटाने की जिम्मेदारी तहसीलदार की है। जीएल साहू तहसीलदार मगरलोड का कथन, अतिक्रमण की मलबा अवशेष मटेरियल हटाने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को है। अतिक्रमण कारियों को एक बार पुनः अपने समान को हटाने के लिए मौका दिया जाएगा
