
दुर्ग :- शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में बच्चों के नृत्य प्रतिभा को निखारने के लिये निःशुल्क 10 दिवसीय नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने संयोजन में किया गया है। संयोजक शिवनारायण देवांगन ने बताया कि नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 17 से 27 अप्रैल 2023 तक प्रतिदिन प्रात: 11:00 से 1:00 बजे तक किया गया है और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन 28 अप्रैल प्रात:11:00 से शास. उच्च.माध्य. शाला अंजोरा (ख) दुर्ग में किया गया है। संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने बताया कि नृत्य में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान को पुरस्कृत किया जायेगा व सभी को प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा वही प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी को प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। इसमें प्रशिक्षक के रूप में करण कुमार साहू निर्देशन मोर भंवरा डांस ग्रुप मो.नं. 6268150657 सहयोगी डाली देशमुख द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। जो भी प्रशिक्षण व नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते है वह अपना पंजीयन संयोजक के व्हाटशप नम्बर 7067370013 में संपर्क कर पंजीयन करा सकते है।
