
राजिम :- मानव उत्थान सेवा समिति रायपुर शाखा के तत्वाधान में श्री विभु सत्संग आश्रम की प्रभारी महात्मा दीप्ति बाई जी एवं महात्मा विलक्षणा बाई जी के कर कमलों द्वारा गंगा डायग्नोस्टिक के सामने मेन रोड पर, अनेक शाखा कार्यकर्ताओं, मानव सेवा दल के स्वयंसेवकों, यूथ विंग के बच्चों, की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ किया गया। हजारों की संख्या में राहगीरों को प्रसाद एवं शरबत वितरित किया गया, जिससे उनके मुख मंडल पर प्रसन्नता साफ झलक रही थी, साथ ही साथ वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं को संस्था की मासिक पत्रिका हंसादेश और मानव धर्म भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉक्टर पी. एल. तारक, एम.आर. वर्मा, सत्य प्रकाश, अनिल, हेमंत, सरिता, धनेश्वरी, इंद्राणी, चंद्रकांत, लक्ष्य, बबलू आदि उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी सत्य प्रकाश साहू मीडिया प्रभारी मानव उत्थान सेवा समिति रायपुर द्वारा प्रदान की गई।
