बहुप्रतीक्षित मांगो को लेकर शिवसेना (यूबीटी)ने क्षेत्र के ज्वलंत समस्या का तत्काल निराकरण के लिए जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कांकेर -विगत कई वर्षों से संबंधित विभाग को आवेदन देते थक चुके तहसील भानुप्रतापपुर ग्राम भानबेरा के आश्रित ग्राम तूतारभरी के नागरिकों ने शिवसेना पदाधिकारीयो के साथ कलेक्टर कांकेर के नाम कलेक्ट्रेट कांकेर पहुंचकर ज्ञापन सौंप कर तत्काल सड़क डामरीकारण, मरम्मत की मांग की है। विदीत हो भानुप्रतापपुर कांकेर मुख्य मार्ग भानबेड़ा से मात्र 2 किलोमीटर दूर तूतारभरी गांव है ।वहा सड़क तो बना है किंतु उसका डामरीकरण नहीं हुआ है ।जिससे वह सड़क जगह-जगह से उखड़ गया है। जिसके कारण वहां से स्कूल आने , जाने वाले विद्यार्थियों को, उस मार्ग पर चलने वाले आम जनता को बहुत ही तकलीफ का सामना करना पड़ता है। उस गांव में चिकित्सा व्यवस्था हेतु एंबुलेंस या अन्य वाहन जाने में भी बहुत तकलीफ का सामना करना पड़ता है। इसलिए नागरिक चाहते हैं कि भानुप्रतापपुर कांकेर मुख्य मार्ग से तूतारभरी तक सड़क का डामरीकरण किया जाए। इस अवसर पर शिवसेना ने कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार विकास का ढिंढोरा पीटती है। दूसरी तरफ कांकेर भानुप्रतापपुर स्टेट हाईवे से मात्र 2 किलोमीटर दूर गांव जहां की सैकड़ो परिवार निवासरत है। वहां के सड़क का आज तक डामरीकरण नहीं होना यह एक सरमनाक विषय है। इससे यह स्पष्ट है कि प्रदेश सरकार का ढिंढोरा अब फट चुका है। शिवसेना तत्काल प्रशासन से मांग करती है कि उस मार्ग का सुदृढ़ीकरण, डामरीकरण किया जाए। अन्यथा शिवसेना क्षेत्र के जनता को साथ लेकर जन आंदोलन करेगी।