छुरा जनपद के ग्राम पंचायत पीपरछेड़ी में आयोजित राज्यस्तरीय संगीतमय श्रीराम चरित मानसगान सम्मेलन समारोह में पहुंचे विधायक अमितेश शुक्ल ।

मुड़ागांव/कोरासी:- विधायक माननीय अमितेश शुक्ल छुरा जनपद के ग्राम पंचायत पिपरछेडी पहुंचे।जहां ग्रामवासियों द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय संगीतमय मानसगान सम्मेलन समारोह के अवसर पर लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू ने की।वही जनपद उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा,जनपद सदस्य लगनी अवधराम साहू, नीलकंठ ठाकुर,प्रहलाद यदु,सरपंच,नीरा बिसहत राम ध्रुव लक्ष्मी जगत ध्रुव,गरियाबंद जिला कांग्रेस अध्यक्ष भाव सिंग साहू, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा, पन्नालाल ध्रुव गोविंद यादव की विशेष आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अमितेश शुक्ल ने कहा कि गांव में एकता,एवं,संस्कृति का संवर्धन व विकास के लिए श्रीराम चरित मानस का होते रहना आवश्यक है।इससे समाज में एकरूपता बनी रहती है।श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम थे उसके आदर्शो पर चल कर हम अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाए साथ ही आनेवाले पीढ़ी को संस्कारवान बनाए।उन्होंने 44 लाख 74 हजार रूपए के निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं 01 करोड़,02लाख,42हजार रुपए के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया।वही विधायक शुक्ल ने पिपरछेडी जलाशय के रुके हुए कार्य को शीघ्र पूरा करवाने का आश्वासन दिए एवं ग्रामवासियों के मांग पर सर्व समाज मंगल भवन निर्माण हेतु 05 लाख की घोषणा भी किए। इस अवसर पर ग्राम के पटैल गिरधर लाल ध्रुव,ग्रामसमिति अध्यक्ष शुक्लाल मरकाम, ग्रामीण सचिव सज्जन यादव,वन समिति ग्रामीण अध्यक्ष छबीराम ध्रुव,यूथ कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पिपरछेदी सुखदेव ध्रुव,गोठान समिति अध्यक्ष चैत राम ध्रुव, भूपेंद्र नेताम, उप सरपंच गोविंद यादव,एवं पंचायत प्रतिनिधियों पंच गण एवं संत समाज स्रोतागण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।