
राजिम:- शहर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को शाम 4:00 बजे शोभायात्रा निकाली गई इस दौरान पहली बार इतनी भीड़ देखने को मिला। यात्रा नगर भ्रमण करते हुए शानदार अखाड़ा का प्रदर्शन किया गया अखाड़ा में लाठी चालन, भला के द्वारा आत्मरक्षा के गुर, तथा लाठी पर आग जलाकर शानदार प्रदर्शन किया गया शहर के हृदय स्थल पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक में दो भीड़ देखते ही पर रही थी हजारों की संख्या में लोग इस शोभायात्रा में सम्मिलित हुए और जय हनुमान जय श्रीराम के नारे लगते रहे।धुमाल की धुन पर लोगों ने थिरका। यात्रा राम मंदिर से होकर राजीव लोचन मंदिर तथा गायत्री मंदिर, गौरव पथ, पंडित श्यामाचरण शुक्ला चौक से होते हुए बस स्टैंड पर पहुंचे। यहां से गोवर्धन चौक, महामाया चौक, शिवाजी चौक, श्री राम चौक इत्यादि पूरे शहर का भ्रमण किया।
लोगों ने पहना भगवा परिधान-हनुमान जी का जन्म उत्सव मनाने के लिए शहर के लोगों ने भगवा परिधान पहना और जय श्री राम कहते रहे इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में नगरवासी समेत ग्रामवासी उपस्थित थे। जिस भी मोहल्ले में गए लोगों ने आरती उतारकर यात्रा का सम्मान किया तथा फूल बिछाए गए। तोरण द्वार से पूरा नगर सज गया था।
पहली बार पंडित सुंदरलाल शर्मा शौक को दिया आकर्षक रूप-पहली बार पंडित सुंदरलाल शर्मा चौंक को भगवा कपड़े से शानदार सजाया गया था ऊपर राउंड देकर आकर्षक लुक दिया गया था हर कोई देखने वाले यही कह रहे थे वाह क्या सीन है।
पुलिस की रहरी तगड़ी पहरेदारी-शहर में शोभा यात्रा को लेकर पुलिस की तगड़ी व्यवस्था देखने को मिली। चौक चौराहों के अलावा यात्रा के साथ शहर के पुलिस आने जाने वाले यात्रियों के लिए जगह खाली करवाते रहें। जैसे ही गरियाबंद राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचा उसके बाद तो शहर के भीतरी भाग से आने जाने वाले गाड़ियों का रूट बदल दिया गया। माघी पुन्नी मेला के समय जिस तरह से व्यवस्था किया जाता रहा उसी भांति चौबेबांधा तिराहा से होकर सीधे चौबे बांधा पुल को पार करते हुए नवापारा से रायपुर के लिए डायवर्ट किया गया। इधर महासमुंद जाने वाले वाहनों को राजिम भक्ति माता चौक से कॉलेज होते हुए फिंगेश्वर रोड निकाले गए। तिराहा के पास खड़ा होकर पुलिस वाले बराबर पूछताछ कर रहे थे और उन्हें रूट बदलने की जानकारी भी दे रही थी।
