
नवापारा राजिम :- जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने समीपस्थ ग्राम उमरपोटी में आयोजित मानस गान सम्मेलन में मुख्य अतिथि की आसंदी से अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राम की भक्ति ही राष्ट्र की शक्ति है, आज राम की कृपा से पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि राम जन्म भूमि की मुक्ति के लिए कई पीढ़ियों ने संघर्ष किया तब जाकर राम जन्मभूमि मुक्त हुई है, अब अयोध्या में भगवान राम लला का मंदिर निर्माणाधीन है तथा आगामी मकर संक्रांति के दिन भव्य मंदिर का लोकार्पण होगा यह देश के लिए ऐतिहासिक दिन होगा।

तथा देश के स्वर्णिम काल की शुरुआत होगी। इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री परदेशी राम साहू, मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, उपाध्यक्ष दुकालू चक्रधारी, युवा मोर्चा के सुमित सिन्हा, आलेखूंटा के पूर्व सरपंच झाडूराम सिन्हा, सरपंच जिनेश्वरी ध्रुव, पूर्व जनपद अध्यक्ष ईश्वर ध्रुव, प्रेम लाल सेन, सुखीराम तारक, घासिया राम सेन, नंद कुमार सिन्हा, तीरथ पटेल, राम अवतार पटेल, अवध राम पटेल, अवध राम नागवंशी, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। श्री बजाज आलेखूंटा में आयोजित श्रीराम यज्ञ में भी सम्मिलित हुए तथा आयोजन की सराहना करते हुए सबकी खुशहाली की कामना की।
