
राजिम :- शहर से लगा हुआ गांव चौबेबांधा राज इकाई के द्वारा भगवान रामचंद्र की विशाल रैली निकाली गई। शाम 4:00 बजे पंडित गुलाब शर्मा के द्वारा मंत्रोचार कर पूजा अर्चना किया गया पश्चात महाआरती हुई। जिसमें सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए और परिक्रमा किया गया। प्रसाद के रूप में खीर पुरी का वितरण किया गया। जय जय श्री राम का नारा लगाते हुए सामाजिक बंधु झूम रहे थे। भगवा ध्वज लेकर रामचंद्र जी की तस्वीर हाथ में रखे हुए यात्रा का स्वागत करने के लिए घर-घर आरती उतार रहे थे।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के महामंत्री चेतन सोनकर ने कहा कि सोनकर समाज शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी काम कर रहे हैं।वह खूब मेहनत कर आगे बढ़ रहे हैं समाज के लोग मेहनती हैं इसमें कोई दो मत नहीं है इनके साथ साथ वह हर क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाकर समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। चौबेबांधा राज अध्यक्ष यशवंत सोनकर ने कहा कि समाज गंगा है जो सबको समेटकर एकता के सूत्र में पिरोने का काम करते हैं और एकता सबसे बड़ी ताकत होती है जिसके बदौलत बड़े से बड़े काम किया जा सकता है। पार अध्यक्ष नेकराम सोनकर ने कहा कि सोनकर समाज सामूहिक विवाह की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है इससे फिजूलखर्ची से बचा जा सकता है साथ ही एक अच्छा वातावरण निर्मित हो रहा है। पार अध्यक्ष हेमंत सोनकर ने कहा कि भगवान रामचंद्र जी ने सबको साथ में लेकर चला और अनुशासन का परिचय दिया है। कार्यक्रम का संचालन कवि एवं साहित्यकार संतोष कुमार सोनकर ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से जीवन लाल सोनकर, किसलाल सोनकर, सुकालू सोनकर, हूकुम सोनकर, कमलेश सोनकर, तुलसीराम सोनकर, सीताराम सोनकर, सनत सोनकर, सुखू सोनकर, दुखूराम सोनकर, हेमराज सोनकर, गुलशन सोनकर, मेंघराज सोनकर, उमेश सोनकर, दुष्यंत सोनकर, दिलीप सोनकर, महेश सोनकर, प्रभु सोनकर, वार्ड पंच चंद्रिका सोनकर, धन्नू सोनकर, पूर्व सरपंच सुशीला सोनकर, मंसाराम सोनकर, नारद सोनकर, छोटे लाल सोनकर, चुम्मन सोनकर, लोचन सोनकर सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे।
