रिपोर्टर – प्रकाश पटेल ।
बसना :- बेटी बचाव बेटी पढ़ाव के प्रदेश सदस्य व अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के संचालक डॉक्टर एन के अग्रवाल के मार्गदर्शन में 07 अप्रैल 2023 को निःशुल्क ऑपरेशन शिविर का आयोजन रखा गया है जिसमे किडनी, मूत्र रोग, प्रोस्टेट एवं पथरी का निःशुल्क जाँच व ऑपरेशन दूरबीन एवं लेजर पद्धति से रायपुर के प्रशिद्ध युरोसर्जन डॉक्टर योगेश बारापात्रे आयुष्मान कार्ड व राशन कार्ड से निःशुल्क करेंगे। मूत्र रोग एवं पथरी के लक्षण-मूत्राशय के उपर क्षेत्र में दर्द होना, अंडकोष में दर्द होना, बार -बार पेशाब का आना, पेशाब करते समय दर्द होना ,पेशाब रुक रुक कर आना, पेशाब करने की इच्छा होने के बावजूद पेशाब न आना पेशाब में झाग या खून दिखाई देना, प्रोस्टेट का बढ़ जाना इत्यादि समस्त बिमारियों का आयुष्मान कार्ड व राशन कार्ड से निःशुल्क ऑपरेशन किया जायेगा। साथ ही रहने, खाने की सुविधा निःशुल्क रहेगी।
ऑपरेशन के इच्छुक मरीज दिनांक 06/04/23 को अपनी पुरानी रिपोर्ट के साथ अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में भर्ती हो जाएं।
नोट-अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है। एक्स – रे जांच में 50% की छूट सी. टी. स्कैन में 50% की छूट खून की जांच पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। एक दिन पहले भर्ती होने पर opd भी पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। यह सुविधा केवल आपरेशन के लिए चिन्हित मरीजों के लिए रहेगा
