
फरीदाबाद :- सेक्टर 91 के गणमान्य व क्षेत्रवासीओं द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन मकान नंबर 122 सारस्वत हाउस सूर्या नगर फेस वन सेक्टर 91 फरीदाबाद में हो रहा है जिसमें व्यास गद्दी पर विराजमान आचार्य पवन कृष्ण महाराज ने अपनी वाणी से भागवत कथा सुनने आए सभी श्रोताओं का मन मोह लिया। उन्होंने भक्ति मार्ग बताया।

श्रवणं कीर्तनं विष्णो : स्मरणं पादसेवनम। अर्चना वंदना दास्तां संख्यात्मक निवेदनम। सभी श्रोता गणों ने मंत्रमुग्ध हो कर सनातन धर्म की जय हो, के जयकारों के साथ श्रीमद् भागवत कथा श्रवण पान का आनंद लिया। जयकारों से सारा पांडाल गूंज गया ऋषिराज वशिष्ठ, हरीचंद शर्मा , राजपाल नागर, रतन लाल नागर, विमलेश शर्मा, सुनीता शर्मा शकुंतला गर्ग, चौधरी राम सनेही, शैलेंद्र सारस्वत, गायत्री सारस्वत, हीरा लाल वर्मा शुशील कुमार झा आदि सभी क्षेत्रवासीओं ने श्रीमद् भागवत कथा का भक्ति भाव से श्रवण किया। भगवत कथा में बैठे परीक्षत, देव सारस्वत ने कहा श्रीमद श्रीमद् भागवत पुराण की कथा सुनने मात्र से ही मानव भवसागर पार हो जाता है। 28 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ शाम को श्री श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ
दैनिक कथा प्रसंग
मंगलवार दिनांक 28 मार्च 2023
भागवत महात्म्य महाराज चरित्र सुखदेव जन्म बुधवार 29 मार्च 2023 कपिल भगवान का जन्म सती प्रसंग ध्रुव चरित्र 30 मार्च 2023 भक्त प्रहलाद चरित्र बामन भगवान प्रादुर्भाव शुक्रवार आज 31 मार्च 2023 श्री राम जन्म श्री कृष्ण जन्म नंदोत्सव शनिवार दिनांक 1 अप्रैल 2023 माखन चोरी लीला गोवर्धन पूजा छप्पन भोग रविवार दिनांक 2 अप्रैल 2023 महारास लीला कंस वध रुक्मणी विवाह सोमवार दिनांक 3 अप्रैल 2023 सुदामा चरित्र सुखदेव पूजन मंगलवार 4 अप्रैल 2023 संपूर्ण श्रीमद् भागवत कथा का प्रसाद भंडारा कथा के आयोजन कर्ताओं ने सभी क्षेत्रवासीओं से रोजाना कथा श्रवण करने का आग्रह किया
