राम जी की झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा।

प्रतापपुर :- पिछले वर्षों की भांति ही चैत्र नवरात्रि नवमी के दिन इस वर्ष भी हिंदू सनातनी द्वारा बहुत ही हर्ष उल्लास से मां समलेश्वरी मंदिर से प्रारंभ होकर मध्य नगरी घूमते हुए डीजे गाजे बाजों एवं राम जी की झांकी तथा जयकारों से गुंजायमान करते हुए पुरुष

बच्चे भगवा ड्रेस में नाचते गाते और विशेषकर लड़कियां जिनका ड्रेस कोड सफेद कुर्ती एवं सफेद पजामा, दुपट्टा भगवा और जगह-जगह चौक चौराहा पर भगवा रंग के बैनर जिस पर जय श्री राम लिखा तथा भगवा रंग के घरों में पर झंडे ऐसा लगता था पूरा प्रतापपुर भगवा रंग से रंग गया है पूरे प्रतापपुर नगर का भ्रमण किया गया इस आशा के साथ हम सभी सनातनी हिंदू धर्म के लिए हमेशा अलग जगाते रहेंगे।