कौशल्या के बालक राम। सिया के मालक राम।।

राम नवमी के अवसर पर
राम

कौशल्या के बालक राम।
सिया के मालक राम।।
तन मन वचन के पालक राम।
इंद्रियों के संचालक राम।।

पिता की आज्ञाकारी राम।
भगवा वस्त्र धारी राम।।
वनवासी तपस्वी राम।।
अयोध्या अधिकारी राम।

मर्यादा पुरुषोत्तम राम ।
एक पत्नी व्रतधारी राम।।
ब्रह्मा विष्णु शिव के राम।।
सबके अंदर पीव राम।।

ऋषि-मुनियों के रक्षक राम।।
पथ के मार्गदर्शक राम।
तुलसी वाल्मिकी के राम।
कबीर और महावीर के राम।।

राम और रावण के राम।
बुध और प्रबुद्ध के राम ।
मन की पीड़ा हरते राम।
जीवन में सुख भरते राम।।

आपत्तियों को सहते राम।
भक्तों के दुख हरते राम।।
अंत:पुर निवासी राम ।
देह भिन्न अविनाशी राम।

भक्तों के भगवान राम।
सभी जीवों के प्राण राम।।
दिनों के दयालु राम।
संतो के कृपालु राम।।

योगियों में योगी राम।
सन्यासियों में जोगी राम।।
हम सब के पूर्वज राम।
दिनेंद्र के अग्रज राम।।

रचयिता
दिनेंद्र दास
कबीर आश्रम करहीभदर
अध्यक्ष, मधुर साहित्य परिषद् तहसील इकाई बालोद, जिला – बालोद (छत्तीसगढ़)
491227
मो.न. 8564886665