दो अलग-अलग मामलों में कोरिया पुलिस ने आरोपियों को लिया हिरासत में।

सुरेन्द्र मिनोचा

कोरिया:- जिले की पटना पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की बिक्री एवं परिवहन करने के मामले मे आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में नशीली दवाइयों को जप्त किया है। ज्ञात हो कि जिला कोरिया में समर्थ अभियान एवं निजात अभियान के तहत अवैध कारोबार एवं नशीले पदार्थ पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल के द्वारा निर्देशित किया गया है।

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बैकुण्ठपुर  कविता ठाकुर के द्वारा थाना पटना में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री करने वाले आरोपीगण आरिफ खान पिता सजाद खान उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम टेगनी जूनापारा, संजय कुमार रत्नाकर पिता  दिलेराम रत्नाकर, उम्र 30 वर्ष सा. कटकोना चौक के पास थाना पटना जिला कोरिया (छ.ग.) के कब्जे से अवैध रूप से नशीली दवाई के इंजेक्शन रखे हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।उक्त अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 12 नग 02 एमएल वाला बूपेनारफीन का इंजेक्शन,12 नग 10 एमएल वाला एविल का इंजेक्शन वायल बरामद किया गया है। जिसके विरूद्ध धारा 22(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।
वहीं एक अन्य मामले में दिनांक 29.03.2023 को 03 नग मोटर सायकल में 15 क्विंटल कोयला कुल कीमती 12000 रूपये का चोरी कर ले जा रहे थे जिसमे अभियुक्तगण 1. नारद सिंह आ. तुलेश्वर सिंह सा मुरमाः तरईया बहरा, 2 विष्णु राजवाडे आ. कवल साय सा मुरमा महुआपारा, 3. फुलेश कुमार आ देव शरन मुरमा महुआपारा, 4. रमन सिंह आ. सतनारायण सा. मुरमा तरईया बहरा थाना पटना जिला कोरिया (छ.ग.) के विरूद्ध कार्यवाही किया जाकर उक्त दोनो मामलों के अभियुक्तगणों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि संदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में स.उ.नि. लवांग सिंह, प्र.आर. सत्येन्द्र तिवारी, जगरनाथ सिंह, आरक्षक राजकुमार खाखा,प्रमीत सिंह, राजेश्वर साहू, शिवदयाल जगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।