राजिम – सावन के पावन महीने के अंतिम सोमवार के अवसर पर धर्मनगरी राजिम में सहस्र जलधाराभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। भगवान शिव की आराधना और जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। सावन के अंतिम सोमवार को भगवान शिव की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व माना जाता है।इस अवसर पर आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार अल्का चंद्राकर की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्ति गीतों और जसगीतों की प्रस्तुति से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भक्ति संगीत में झूमते नजर आए।
सहस्र जलधाराभिषेक के दौरान भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। आयोजन को लेकर राजिम में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।
सावन के अंतिम सोमवार के इस धार्मिक आयोजन ने राजिम की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को एक बार फिर जीवंत कर दिया।
