सक्ती :- सामुदायिक स्वास्थ्य एवं विकास परियोजना मसीह अस्पताल चाम्पा द्वारा संचालित नई ऊड़ान नागरिक समाजिक संगठन सक्ती के माध्यम से गायत्री मंदिर में सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में महिला समूह कि आर्थिक व समाजिक स्तिथि में बदलाव ला सके व यशस्वी महिला समूह के द्वारा डीटर्जेंट पाउडर, फिनाइल निर्माण किया जा रहा है। उनके कार्याे को देख कर जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना द्वारा फाईलों को बांधने का बस्ता तैयार करने को लगभग 350 नग आर्डर दिया गया है। जिसमें से 24 नग बस्ता बनाकर नई उड़ान महिला समूह की अध्यक्ष देवंती देवांगन द्वारा कलेक्ट्रेट कर्यालय में कलेक्टर को दिया गया।
