मगरलोड :- मगरलोड ब्लॉक के वनांचल ग्राम पंचायत मोहेरा में 26 मार्च रविवार को मां निरई माता के जातरा मेला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। गांव के पहाड़ी की खोल नुपा गुफा में मां निरई माता अदृश्य रूप से विराजमान है। जहा हर वर्ष के चैत्र नवरात्र की पढ़ने वाली प्रथम रविवार को माता के दरबार में जातरा मेला लगा है। मां निरई माता मनोवांछित फल देने वाली माता है। निरई माता के दर्शन के लिए सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई थी। पूजा सुबह 7 बजे शुरू हुई मुख्य पुजारी ओंकार नेताम एवं ग्राम प्रमुख के साथ शीतला माता से बाजा गाजे से निरई माता स्थापना स्थल में पूजा अर्चना की तत्पश्चात श्रद्धालुओं के द्वारा माता को चढ़ाई गई सोने चांदी का आभूषण को पहाड़ी पर अदृश्य रूप से विराजमान मां निरई को पूजा अर्चना कर सिंगार को चढ़ाया गया। जातरा मेला में धमतरी जिले के अलावा मगरलोड, गरियाबंद, छुरा, राजिम नयापारा, कुरूद, नगरी, अभनपुर, रायपुर, महासमुंद, कोरबा कांकेर बिलासपुर, दुर्ग भिलाई, रायगढ़ जांजगीर चांपा, बालोद सहित लगभग 10 से 12 हजार से श्रद्धालु माता के जातरा में सम्मिलित हुए। माता निरई सबकी मनोकामना पूर्ण करती है। श्रद्धालु पवन निषाद, रामकुमार निषाद नारी, यादराम साहू, कुशल कंवर, प्रमोद साहू, दिनेश यादव, खिलावन साहू, अनिल कंवर, गुहलेद सिन्हा ने बताया कि प्रतिवर्ष जातरा मेला में माता के दर्शन के लिए आते है। मां निरई के दरबार में जो श्रद्धालु सच्चे मन से मन्नत मांगती है माता उसे अवश्य पुरी करती है। मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु निरई माता को बकरा का बलि भेंट करते है। वर्ष में सिर्फ 5 घंटे तक माता दर्शन देती है। यहां जातरा मेला क्षेत्र तथा दूर दराज के भक्तों की आस्था का मुख्य केंद्र है। निरई माता को गुलाल, चुड़ी, बंदन, चंदन नही चढ़ाया जाता। नारियल अगरबत्ती, सोना चांदी के सिंगार माता को चढ़ाया जाता है। माता के दरबार में महिलाओं का प्रवेश वर्जित है। पहाड़ी में शराब सेवन कर चलने वाले श्रद्धालुओं को मधुमक्खियों का कोप भोगना पड़ता है। केवल 5 घंटे के लिए खुलने वाले निरई माता के दर्शन करने हर साल हजारों श्रद्धालुओं पहुंचते है। जातरा मेला में निरई माता समिति अध्यक्ष दिलीप नेताम, मोहेरा सरपंच कुलेश्वर साहू, उपसरपंच शिवकुमार सोरी, ओमप्रकाश सेन, पूर्व जनपद सदस्य धरम बिसेन, जनपद सदस्य नारायण ध्रुव, संतोष प्रजापति,रोहित ध्रुव, हेमंत ध्रुव, देवराज ध्रुव, अमृतलाल ध्रुव, गोपाल नेताम, संजय ध्रुव शिक्षक, चित्रसेन प्रजापति पूनऊ राम प्रजापति, कुश सोम, भुनेश्वर सेन, सुखचंद कश्यप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।जातरा मेला में भक्तों की भीड़ को देखते हुए धमतरी पुलिस प्रशासन की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहे। कुरूद एसडीओपी कृष्ण कुमार पटेल, मगरलोड थाना प्रभारी राजेश जगत, करेली बड़ी चौकी प्रभारी चंद्रकांत साहू समेत गरियाबंद पुलिस के आला अधिकारी उपस्थित रहे।
निरई माता के जातरा मेला में उमडी श्रद्धालुओं की भारी भीड़।
