नवापारा राजिम :--05सितंबर 2026 को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद विद्यालय में पहुंची डॉ. भारती अग्रवाल का शासकीय हाई स्कूल गोंड़पारा अभनपुर में विद्यालय परिवार द्वारा बैंडबाजे के साथ भव्य एवं आत्मीय स्वागत करते हुए शाल, श्रीफल एवं मोमेंटो भेंटकर सम्मान किया गया. इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और गौरव का वातावरण देखने को मिला. राज्यपाल पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से विद्यालय का नाम गौरवान्वित करने पर शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने डॉ.भारती अग्रवाल को पुष्प गुच्छ भेंटकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.भारती अग्रवाल ने कहा कि राज्यपाल पुरस्कार उनके लिए अत्यंत गौरव और प्रेरणा का विषय है. यह सम्मान केवल उनका व्यक्ति का सम्मान नहीं बल्कि पूरे विद्यालय परिवार का सम्मान है.उन्होंने आगे कहा कि शिक्षक का वास्तविक सम्मान तब होता है जब उसके विद्यार्थी सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं और एक अच्छे नागरिक के रूप में प्रतिष्ठित होते हैं।उन्होंने विद्यालय परिवार द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया.उन्होंने आगे कहा कि कर्तव्य के प्रति समर्पण,नवाचार और निरंतर प्रयास से निश्चित रूप से उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं. उनको यह सम्मान मिलने पर नंदकिशोर शर्मा, मनोज कुमार साहू,सपना शुक्ला,धात्री साहू,यशवंत कुमार ध्रुव, संदीप तिग्गा तुलेश्वरी साहू एवं दामिनी साहू ने हर्ष व्याप्त कर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी.
