सट्टा पट्टी के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियो के कब्जे से 940 रू बरामद पुलिस ने की कार्यवाही।

बालोद/हाशिम कुरैशी 

अर्जुन्दा :- अर्जुन्दा पुलिस द्वारा सट्टा पट्टी के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर ग्राम सिंगारपुर थाना सुरेगांव निवासी देवेंद्र साहू तथा चीचा निवासी पारस सिन्हा को सट्टा पट्टी के साथ किया गया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देशन एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही सोनसाय मौर्य के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अर्जुन्दा शिशिर पाण्डेय् के नेत्त्व में टीम द्वारा सट्टा पट्टी पर की गई कार्यवाही।

ग्राम सिंगारपुर थाना सुरेगांव निवासी देवेंद्र साहू पिता केशव प्रसाद साहू, उम्र 32 वर्ष, तथा चीचा निवासी पारस सिन्हा पिता नारायण सिन्हा, उम्र 28 वर्ष के द्वारा आये दिन सट्टा लिखने की सूचना लगातार अर्जुन्दा पुलिस को मिल रही थी जिसे 24.03.2023 को दबीश देकर सट्टा पट्टी के साथ 02 आरोपी को किया गया गिरफ्तार कुल 940 रू किया गया बरामद। आरोपियो को 4 क जुआ एक्ट के तहत दर्ज किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अर्जुन्दा शिशिर पाण्डेय्, आरक्षक बनवाली साहू, तेजराम साहू, नेमसिह निषाद, भूपतदास मानिकपुरी, कमलेश रावटे का महत्तवपूर्ण योगदान रहा।