हाथियों से जनता की सुरक्षा करने में असमर्थ है छत्तीसगढ़ सरकार- मनीष हरित।

फिंगेश्वर :- सुखा नदी में प्रस्तावित बैराज को बजट में शामिल नही किए जाने, व हाथियों से क्षेत्र में हो रही जनहानि को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। जिसमे किसान मोर्चा के जिला महामंत्री ने कहा है कि, सुखा नदी पर प्रस्तावित बैराज को भूपेश बघेल द्वारा बजट में शामिल नही कर क्षेत्र की किसानो, जनता के साथ छल किया गया।

प्रस्तावित बैराज से जल संग्रहण से सिंचाई के साथ जल स्तर में भी क्षेत्र में सुधार होगा, जो की अत्यंत आवश्यक है, और हाथियों के उत्पात से क्षेत्र में आए दिन किसानों के फसल को नुकसान के साथ साथ, जन हानि हो रही है, जिस पर सरकार ने मौन धारण किया हुआ है, मृतक परिवारों को सरकार 50 लाख मुआवजा प्रदान करे, और  हाथियों से जनता को सुरक्षा नहीं दे पा रही है भूपेश सरकार, प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू ने कहा की, सरकार असंवेदनशील हो गई जो जनहित के कार्य बैराज जैसे मुद्दे को नजरंदाज कर रही, क्षेत्र के विधायक की निष्क्रियता है, 4 सालो में विकास कार्य हो नई रहे, और हाथियों से जनता की रक्षा नही कर पा रही एक महीने में ही दंतैल ने तीन मासूमों की जान ले ली है, सरकार सुध नहीं लेगी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।‌ ज्ञापन देने वालों में साहू समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, राजू साहू पूर्व जिला महामंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष, भुवन साहू, दशरथ सिन्हा, रामकिशन साहू, तुलसीराम, शोतलसहू, सरपंच ओमप्रकाश साहू, एवं किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।