दो वर्षीय कार्यकाल में प्रथम वर्ष संतोष तथा दूसरे वर्ष टीकम रहेंगे अध्यक्ष।

राजिम :- अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव का पद के लिए मतदान हुआ। शेष पद के लिए निर्विरोध चयन हुआ है। अध्यक्ष पद हेतु दो दावेदार संतोष गोस्वामी एवं टीकम राम साहू थे लेकिन दोनों को बराबर बराबर मत प्राप्त होने के कारण निर्णय लिया गया कि 2 वर्ष के कार्यकाल में प्रथम वर्ष संतोष गोस्वामी एवं द्वितीय वर्ष टीकम राम साहू अध्यक्ष का पद संभालेंगे। शनिवार को अधिवक्ता संघ के सदस्यों द्वारा मतदान कर निर्वाचन कार्य संपन्न किया गया। मतदान प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक हुआ उसके पश्चात 4:30 बजे मत की गणना करते हुए विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की गई। अधिवक्ता संघ राजिम में कुल 68 सदस्य है।अध्यक्ष पद हेतु दो प्रत्याशी संतोष गोस्वामी एवं टीकम राम साहू थे जिसमें दोनों को 3 0 – 30 बराबर बराबर मत पड़े। उपाध्यक्ष पद हेतु तीन प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें अरविंद कुमार शर्मा को 33 मत प्राप्त हुआ। ज्ञानेंद्र सिन्हा को 25 मत प्राप्त हुआ एवं पीएल झारे को 2 मत प्राप्त हुआ। 8 मतों से अरविंद कुमार शर्मा उपाध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित हुए। सचिव पद हेतु दो प्रत्याशी रामनारायण साहू एवं जीवन लाल यादव थे जिसमें रामनारायण साहू को 41 मत प्राप्त हुआ एवं जीवन लाल यादव को 19 मत प्राप्त हुए जिसमें 22 मतों से विजयी होकर सचिव पद हेतु निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष पद हेतु दोनों दावेदारों में बराबर बराबर मत पड़ने के कारण दोनों प्रत्याशियों को विजयी घोषित करते हुए दो वर्षीय कार्यकाल में संतोष गोस्वामी को प्रथम वर्ष के लिए एवं टीकम राम साहू को दूसरे वर्ष के लिए अध्यक्ष पद की कमान संभालने की जिम्मेदारी दी गई। शेष पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं जिसमें महिला उपाध्यक्ष स्वर्ण लता शर्मा, सह सचिव राजेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष घनश्याम साहू, पुस्तकालय प्रभारी भुनेश्वर गोस्वामी, क्रीड़ा सचिव गणेशु राम साहू, सांस्कृतिक सचिव नेमीचंद साहू निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं जिसमें 8 कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए हैं। बृजभान सिंह ठाकुर, गुलाब टंडन, पीएल झारे, हेमसिंह पुष्पाकर, जीवन यदु, ज्ञानेंद्र सिन्हा, दानेश्वर सिंह ठाकुर एवं संरक्षक महेश यादव, रमाकांत दीवान, सुभाष चंद्र शर्मा, युगल किशोर शर्मा, आनंद वर्धन ठाकुर मनोनीत किए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि अधिवक्ता संघ का चुनाव शांतिपूर्ण हुआ है कुल 68 सदस्य है जिसमें 60 सदस्यों ने मतदान किया है।