बस स्टैंड के पास चाकू लहराते लोगों को डराते धमकाते नजर आए आरोपी पुलिस धर दबोचा।

नयापारा राजिम :- अपराध क्रमांक 116/23 धारा -25.27 आर्म्स एक्ट नाम प्रार्थी. शासन की ओर से थाना गोबरा नयापारा पुलिस जिला रायपुर घटना दिनांक 17/03/23 के 13:10 बजे रिपोर्ट दिनांक 17/3/23 के 13:30 बजे नाम आरोपी, कौशल भट्ट उर्फ बजरंगी पिता देव कुमार भट्ट उम्र 34 साल साकिन बगदेही पारा थाना गोबरा नयापारा जिला रायपुर विवरण-जरिए मुखबिर से सूचना मिली एक व्यक्ति बस स्टैंड के पास रखें चाकू को लहरा कर लोगों को डरा धमका रहा है की सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के रवाना होकर बस स्टैंड नवापारा जाकर देखा तो अपने पास रखे बटन दार चाकू को लहरा कर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ आरोपी को घेरा बंदी कर पकड़कर गवाहों के समक्ष पूछताछ करने पर अपना नाम कौशल भट्ट उर्फ बजरंगी पिता देव कुमार उम्र 34 साल साकिन बगदेही पारा नयापारा का रहने वाला बताया जिसे मौके पर हिरासत में लिया एवं आरोपी के कब्जे से एक नग बटन दार चाकू बरामद किया प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।