तहसीलदार को हटाने अधिवक्ता संघ के साथ क्षेत्र के लोग एक मंच पर।

राजिम :- तहसीलदार को हटाने के लिए अधिवक्ता संघ द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है इसके समर्थन में आज नगर के व्यापारी संघ, सामाजिक संगठन सभी दलों के राजनीति दल के नेता आज दोपहर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन में शामिल होकर समर्थन दिया है एवं व्यापारी संगठन द्वारा कल 17 मार्च दिन शुक्रवार को नगर बंद का आह्वान करते हुए नगर बंद किया जावेगा। ज्ञात रहे कि तहसीलदार राजिम के भ्रष्टाचार के चलते उसे राजिम से स्थानांतरित करने अधिवक्ता संघ द्वारा 22 फरवरी से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है एवं अधिवक्ताओं द्वारा राजिम स्थित राजस्व न्यायालय नायब तहसीलदार एवं तहसीलदार अनुविभागीय अधिकारी एवं नायब तहसीलदार के न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे हैं जिसके कारण राजस्व न्यायालय में नियत प्रकरणों की पेशी तिथि बढ़ाई जा रही है इसी धरना प्रदर्शन के चलते तहसील परिसर में आम नागरिक प्रबुद्ध जन व्यापारिक संगठन एवं अन्य संस्था राजनीतिक दल की दोपहर 2:00 बजे बैठक आहूत की गई थी जिसमें पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, जनपद अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा शर्मा, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू, मंडी अध्यक्ष राम कुमार गोस्वामी, एल्डरमैन ताराचंद मेघवानी, डॉ राजेंद्र गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा जितेंद्र सोनकर, जिला पंचायत सदस्य मधुबाला रात्रे, जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू, किसान सेवा समिति अध्यक्ष चोवा राम साहू, महामाया प्रबंध समिति के अध्यक्ष लीलेश्वर यादव, आप के नेता राजा ठाकुर, किसान नेता तेजराम विद्रोही, विधायक प्रतिनिधि रामकुमार साहू, जिला साहू समाज अध्यक्ष नारायण साहू, व्यापारी संघ से लालचंद मेघवानी, पवन गुप्ता, अजय साहू, विक्रम मेघवानी, पवन सोनकर, लाला साहू, नगर पंचायत के पार्षद पूर्णिमा चंद्राकर, पुष्पा गोस्वामी, अरविंद यादव, विनोद सोनकर, ओमप्रकाश, नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि कुलेश्वर साहू, बसपा नेता दुजलाल बंजारे, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता हरीश साहू, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, ध्रुव शर्मा, सेन समाज से टीकमचंद सेन, धीवर समाज से राजू तारक, व्यापारी संघ से नीतू जैन, अरविंद गुप्ता, सोमप्रकाश साहू, युवा मित्र मंडल से मोंटू दुबे, सुरेश पटेल, ऋषि तिवारी, सहित कई लोग उपस्थित थे जिसमें सभी संगठनों द्वारा अधिवक्ता संघ के धरना प्रदर्शन का समर्थन करते हुए सभी ने अपने उद्बोधन में कहा कि तहसीलदार की रवैया ठीक नहीं है जिसके चलते उनको तत्काल राजिम से हटाया जाना अति आवश्यक है लेकिन आज पर्यंत तक उसे हटाया नहीं गया हैं जो समझ से परे हैं। सभी ने एक ही स्वर में कहा है कि भ्रष्ट तहसीलदार को राजिम से हटाया जाना आवश्यक है बल्कि ऐसे तहसीलदार को निलंबित कर दिया जाना चाहिए। अधिवक्ता संघ द्वारा तहसीलदार को हटाने के लिए मांग को लेकर पूर्व में जिला प्रशासन का 22 पुतला दहन किया जा चुका है इसके पश्चात भी शासन-प्रशासन आज तक शांति पूर्वक मौन बैठे हुए हैं। तहसीलदार को हटाने के लिए अधिवक्ता संघ द्वारा बैठे धरना प्रदर्शन का समर्थन करते हुए व्यापारी संघ कल नगर बंद का आवाहन किया है जिसके चलते कल राजिम नगर पूर्ण रूप से बंद रहेगा जिसकी जानकारी अधिवक्ता संघ द्वारा विभागीय अधिकारी एवं पुलिस थाना को दे दी गई है अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि भ्रष्ट तहसीलदार को हटाने के लिए सामाजिक संगठन व्यापारिक संगठन राजनीतिक दल सहित अन्य कई संगठनों ने अधिवक्ता संघ के समर्थन में है एवं सभी संगठनों ने समर्थन करते हुए कहा है कि हम अधिवक्ता संघ के साथ है। अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष हिमांशु दुबे का कहना है कि तत्काल तहसीलदार को स्थानांतरित नहीं किया जाता है तो अधिवक्ता संघ द्वारा उग्र कदम उठाया जाएगा। भूख हड़ताल चक्का जाम आदि कर सकते हैं। बैठक में सभी संगठनों के साथ समस्त अधिवक्ता उपस्थित थे जिसमें अनुशासन साहू, टीकम साहू, संतोष गोस्वामी, नेमीचंद साहू, भुनेश्वर गोस्वामी, धनेश्वर ठाकुर, कमल नारायण साहू, हेमराज साहू, सुभाष चंद शर्मा, जुगल किशोर शर्मा, रमाकांत दीवान, दशरथ निषाद सहित समस्त अधिवक्ता गण उपस्थित थे।