खाद लेने दस किमी दूर जाते हैं किसान।

 

राजिम :- बरोंडा का 70 वर्ष पुराना खाद गोदाम जर्जर हो गया है। दीवारों में ईंट के गिरने से होल बन गया है। छत और उसका छड़ टूट कर गिर रहा है, जो कभी भी ढह सकता है और इसमें जानमाल की हानि हो सकती है। इससे चिंतित किसान लगातार खाद गोदाम के लिए नया भवन बनाने की मांग सांसद, विधायक से लेकर जिला प्रशासन से कर रहे हैं। लेकिन अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। यहां के किसानों को 10 किलोमीटर दूर राजिम के पास पथरी के गोदाम में खाद लेने आना पड़ता है। इससे समय के साथ-साथ धन का भी व्यर्थ खर्च करना पड़ रहा है। बरोंडा के सरपंच एवं किसान नेता दानेंद्रकुमारसेन, उपसरपंच परमेश्वर यादव

खाद गोदाम

भारत निर्मलकर समेत अन्य ने बताया कि ग्राम बरोंडा का खाद गोदाम 70 वर्ष पुराना है और वह सबसे पहले सहकारी समिति का पंजीयन यहां हुआ था। इस गोदाम से बरौंडा सहित श्यामनगर, धूमा, सिंधौरी के सैकड़ों किसान इस गोदाम से रासायनिक खाद खरीद कर ले जाते हैं लेकिन विगत दो-तीन सालों से मरम्मत नहीं होने से यह गोदाम अत्यधिक जर्जर हो गया है। इस गोदाम में खाद नहीं रखा जा सकता। इसलिए यहां से 10 किलोमीटर दूर राजिम के पास पथरी खाद गोदाम खाद लेने जाना पड़ता है।