नई दिल्ली:- दही खाना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम, विटामिन बी 12, विटामिन बी 6, राइबोफ्लेविन और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते है। लेकिन ज्यादा मात्रा में दही खाने आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं दही खाने से होनी वाली दिक्कतों के बारे में विस्तार से।
दही का इस्तेमाल भारतीय व्यंजनों में काफी ज्यादा किया जाता है। दही सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है और इसमें कई तरह के पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, विटामिन बी-2, विटामिन बी 12, पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। रोजाना एक कप दही का सेवन करना सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इन सभी फायदों के अलावा, दही खाने के कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। आज हम आपको रोजाना दही खाने के कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं आपको रोजाना दही क्यों नहीं खानी चाहिए।
रोजाना दही खाने के नुकसान- ऐसा कहा जाता है कि अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो आपको दही का सेवन रोजाना नहीं करना चाहिए। पाचन तंत्र सही से काम ना करने पर दही खाने से आपको कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन ध्यान दें कि इस समस्या का सामना तब करना पड़ता है जब आप रोजाना एक कप से ज्यादा दही का सेवन करते हैं। अगर आप सिर्फ एक कप ही दही खाते हैं तो इससे आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचता।
दही खाने के फायदे-दही सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है, और इसमें कई तरह के पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, विटामिन बी-2, विटामिन बी 12, पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, रोजाना एक कप दही का सेवन करना सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है।
