निषाद समाज प्रदेश युवा प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न।

रायपुर। निषाद समाज प्रदेश युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ कार्यकरणी की बैठक 12 मार्च को निषाद भवन रायपुरा में सम्पन्न हुई जिसमें 18 मार्च को शपथ ग्रहण केंद्रीय कार्यालय कोहका भिलाई में किया जाना है उसको लेकर चर्चा की गई तथा समाज में युवाओं की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा हो तथा अन्य विषयों को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निषाद समाज के वरिष्ठ एवं अध्यक्ष मछुवा कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन एम आर निषाद ने कहा की समाजिक संघठन को मजबूत करना हम सबकी जिम्मेदारी है ओर समाज सर्व परि है कोई भी राजनीतिक पार्टी से जुड़े रहो समाज को पहले प्राथमिकता देना है। मछुआ नीति में मछुआरों के हित मे सुधार किया गया है। सरकार दुवारा दी जा रही नवीन मछुवा नीति के लाभ के बारे में युवाओं के समक्ष विस्तार पूर्वक जानकारी दी। निषाद समाज प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ शरद पारकर ने कहा कि समाज में युवाओं को आगे आकर सकारात्मक काम करने की आवश्यकता है, जिला स्तर पर गठन कर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने का प्रयास कर प्रदेश संघठन को मजबूत की जाएगी। प्रदेश उपाध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ उमाशंकर विनायक ने कहा कार्यक्रम से युवाओं को ज्यादा से ज्यादा सीखने का मौका मिलता है। संपादक गणेश निषाद, प्रचार सचिव तीरथ निषाद, बसन्त निषाद, अध्यक्ष रायपुर महानगर, पुनारद निषाद उपाध्यक्ष ,दीपक केवर्थ महासचिव, लखन निषाद सचिव , मूल चंद निषाद संघठन सचिव, उप संघठन सचिव तिलक निषाद, भोला राम निषाद , रामेश्वर केवर्थ कार्यालय सचिव मदन निषाद सभी ने सामाजिक संघठन को लेकर अपनी -अपनी बातें ओर विचार विमर्श किया ।इस बैठक में नोहर निषाद, दीपक निषाद, पोषण निषाद, राकेश निषाद, राधेश्याम निषाद,श्रवण निषाद, जयंत पारकर, रामकुमार निषाद, नेमि चंद निषाद, नंद कुमार निषाद, राहुल निषाद, लोकेश निषाद , चुन्नी लाल निषाद, सहित युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।