‘‘ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ’’ के उपलक्ष्य में अभिव्यक्ति योजनान्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ।

बालोद /हाशिम कुरैशी

महिला सुरक्षा हेतु छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा विकसित अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराकर ऐप के संबंध में जानकारी साझा की गई।

बालोद:- पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ नवा, रायपुर के दिशा निर्देश पर महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के बारे में उन्हे जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य में अभिव्यक्ति जागरूकता अभियान का शुभारंभ दिनांक 13.03.2023 को महिला सेल बालोद में किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ.जितेन्द्र के निर्देशन में उद्घाटन कार्यक्रम में गीता वाधवानी उप पुलिस अधीक्षक बालोद, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला संरक्षण अधिकारी (घरेलु हिंसा) सखी सेंटर कांउन्सलर चितेश्वरी मेश्राम, जिला बाल संरक्षण ईकाई बालोद काउन्सलर असलेखा साहू, महिला सेल काउन्सलर (अधिवक्ता) नीतू सोनवानी, महिला सेल काउन्सलर (समाज सेवक) ओमप्रकाश उपाध्याय, महिला सेल प्रभारी सउनि सीता गोस्वामी व महिला स्टाफ एवं साबयर सेल बालोद से आर.योगेश कुमार गेडाम की उपस्थिती में जिले के पुलिस परिवार के परिजनों को ‘‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ के उपलक्ष्य में अभिव्यक्ति योजनान्तर्गत जागरूक किया गया।