सत्संग से मनुष्य का बदलता है विचार, बदलता है कार्य ,धर्मपाल साहेब।

तखतपुर :- कबीर आश्रम तखतपुर मैं ऋषिकेश व अन्य स्थानों से आए सत्संग में कबीर साहब के कृपा पात्र अनुयायियों द्वारा सत्संग कार्यक्रम दो दिवसीय 13 और 14 को स्थानीय श्री नारायण दास जी साहेब के संयोजन में किया गया है उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ समाज कल्याण समिति प्रदेश अध्यक्ष नारायण प्रसाद पाली उपस्थित रहे और संत साहिब के स्वागत सम्मान करते हुए सत्संग का रसास्वादन किया ।

आज के प्रवचन में कबीर साहब के विभिन्न भजनों और साथियों का पाठ करते हुए साहिब धर्मपाल ने बताया कि मनुष्य को जैसा सत्संग मिलता है जैसा उसका विचार बदल जाता है कर्म बदल जाता है और उसका जीवन सफल हो जाता है संसार में मनुष्य मनुष्य से भेदभाव करता है और अनेक प्रकार के पाखंड करता है इसका कोई फल प्राप्त नहीं होता किसी भी मनुष्य को किसी भी मनुष्य से किसी भी प्रकार से ऊंच-नीच छुआछूत भेदभाव नहीं करना चाहिए यह मनुष्य का काम नहीं है हमको श्रेष्ठ मनुष्य बनने का प्रयास करना चाहिए दूसरों के रहनुमा बनने का सेवा करने का काम करना चाहिए ऐसे बहुत से अच्छी-अच्छी बातें मनुष्य के हित में परिवार के हित में समाज के हित में कबीर साहब के विचारों का प्रतिपादन किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में कबीर के अनुयाई और सत्संगी उपस्थित रहे उक्त जानकारी नारायण प्रसाद।