सुरेन्द्र मिनोचा:
मनेन्द्रगढ़। विगत दिवस ऑल इंडिया लीनेस क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं फाग उत्सव ग्राम बुंदेली में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष लीनेस प्रभा पटेल के आतिथ्य में मनाया गया। जहां मुख्य अतिथि प्रभा पटेल द्वारा समाज के सभी क्षेत्रों में महिलाओं के समान अधिकार की बात कही गई। इस कार्यक्रम का आयोजन सरपंच आनंद भगत ,उपसरपंच मीना , पूर्व सरपंच संतोषी एवं प्राचार्य परमेश्वर गुरुजी के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ मे राज्य गीत गायन के साथ ग्रामीण महिलाओं के द्वारा सुआ नृत्य की प्रस्तुति दी गई।सभी ग्रामीण महिलाओं ने अत्यधिक हर्षोल्लास के साथ क्लब द्वारा आयोजित कुर्सी दौड़ ,बैलून रेस, मटका फोड़ ,चम्मच दौड़ ,एवं क्लब के मेंबरों के साथ अंताक्षरी में भाग लिया,उनके द्वारा बहुत ही सुंदर लोक नृत्य एवं लोक गीत भी गाए गए। चेयर पर्सन इंदिरा सेंगर द्वारा जल संरक्षण पर निबंध प्रतियोगिता करवाई गई एवं बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
चेयर पर्सन सविता अग्रवाल ज्योति अग्रवाल एवं श्वेता पोद्दार ने अपने विषय पर कार्य करते हुए कार्यक्रम के सफल संचालन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
क्लब द्वारा प्रांगण में उपस्थित सभी स्त्री-पुरुष एवं बच्चों को चाय एवं स्वल्पाहार करवाने के साथ विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए बच्चों को चॉकलेट एवं पैन बांटा गया । लीनेस प्रभा पटेल के द्वारा प्रिंसिपल परमेश्वर गुरुजी, सरपंच, उपसरपंच ,पूर्व सरपंच, पंच सुशीला, सामाजिक कार्यकर्ता सरस्वती एवं मितानिन सुखनी कुर्रे को साल, श्रीफल एवं गणेश प्रतिमा भेट कर सम्मानित किया गया। अनीता फरमानिया द्वारा महिलाओं के प्रति जागरूकता की बात कहीं गई तो वहीं अध्यक्ष प्रीति जयसवाल ने महिला सशक्तिकरण के अर्थ की व्याख्या की।
कार्यक्रम का सफल सुव्यवस्थित संचालन लीनेस ज्योति मजूमदार द्वारा किया गया।समारोह के अंत में सभी ने मिलकर रंग गुलाल खेला और होली गीतों पर जमकर रास नृत्य किया। इस अवसर पर क्लब की वरिष्ठ सदस्य ली इंदिरा सेंगर , सचिव बबीता अग्रवाल , सविता अग्रवाल ज्योति अग्रवाल ,बेबी मखीजा ,स्वेता पोद्दार, प्रतिभा अग्रवाल, लीना शाह एवम निधि अग्रवाल उपस्थित रही।
