
रायपुर :- ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज चैस “महिला /पुरुष” प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन 11 मार्च से 19 मार्च तक विश्वनाथन चैस हाल, कैंपस 10, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स केआईएसएस परिसर भुवनेश्वर उड़ीसा में आयोजित है। जिसमें सभी राज्य के प्रतिभागी सम्मिलित हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के दल में 14 खिलाड़ियों- लक्ष्मीकांत कोसरिया, श्रीहरि, ईश्वर पटेल, अब्दुल शमीम, शेष रतन जायसवाल, सुशील मिश्र, सुबोध कुमार सिंह, उषा चटर्जी, सोनिया भगत, आफसा परवीन, रंजना पूजा यादव, पूजा अकेला, अरुणा बनईत और राजेश्वरी ध्रुवंशी का चयन किया गया है जो प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

दल के मैनेजर लक्ष्मीकांत कोसरिया एवं कोच उषा चटर्जी को बनाया गया हैं।
