इन दिनों अंचल में शादी ब्याह की धूम चल रही है ।

मुड़ागांव (कोरासी)-इन दिनों अंचल में शादी ब्याह की धूम चल रही है । ग्राम मड़ेली में शादी ब्याह जोरों पर है । फ़रवरी माह से शादी प्रारंभ है जो लगातार मार्च माह में चल रहा है । शादी ब्याह खुशी का पल होता है । जिसमें हर कोई शरीक होना चाहता है । सगा पहुना हो चाहे दोस्त यार हो विवाह संस्कार में हर कोई मड़वा नाच कर बधाई देना चाहता है । पीताम्बर ठाकुर के शादी में तेल मायन में खूब नृत्य कर उसे बधाई प्रदान करने लोगों का तांता लगा रहा। बधाई प्रदान करने वालों में प्रमुख रूप से प्रेमनारायण ध्रुव , निर्मल मरकाम , माधव लाल ध्रुव , संतोष कुमार साहू , जगत ध्रुव , भूषण ठाकुर , लोचन ठाकुर , भीखम ठाकुर , ईश्वर ठाकुर , गुमान ठाकुर , कमलेश कुमार , केशव , भोगेश्वर ठाकुर , गजेन्द्र ठाकुर , देवन ठाकुर , मेखन दास , रोशन यादव , आदि है ।