बैलाडीला लौह नगरी किरन्दुल में आज हंगामा मच गया।

किरंदुल / रणवीर सिंह चौहान

किरंदुल:- बैलाडीला लौह नगरी किरन्दुल में आज तड़के उस समय हंगामा मच गया जब अचानक बैलाडीला व्यापारी संघ के प्रभंधक लेखराज शर्मा के निर्देश पर व्यपारी संघ ने नगर के सबसे व्यस्ततम मार्ग को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया-क्या था मामला- शहर के दो तीन आसामाजिक तत्व किरन्दुल मुख्य बाजार में अवैध रूप से कब्जा करने के धंदे में लिप्त है उनका उक्त धंदा विगत 25 वर्षों से जारी है,संघ द्वारा कई दफे इन लोगों को चेतावनी भी दी गई थी किन्तु ये लोग सुधरने वाले लोगों में से नहीं है,आज लेखराज शर्मा जी जो एक महान कर्तव्य निष्ठ एवं सिद्धान्त वादी व्यक्ति हैं ने इस विषय पर संज्ञान लिया एवं व्यपारी संघ की आपात बैठक बुलाकर निर्देशित किया कि इन लोगों का सामाजिक विरोध करें ऐसे लोगों को सीधे चुनौती दी जाए।

तत्काल प्रभाव से व्यपारियो ने मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर उग्र आंदोलन प्रारंभ कर दिया बाद में पुलिस एवं स्थानीय निकाय में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वचन दिये जाने उपरांत लेख जी के आदेशानुसार रास्ता जाम को खोला गया ।