
नवापारा राजिम :- चंपारण (नवागांव ) परिक्षेत्र साहू समाज का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें खोरबाहरा राम साहू ग्राम जौन्दा सर्वाधिक मत पाकर अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए गंगू राम साहू भोथीडीह एवं महिला उपाध्यक्ष के लिए रमा साहू चम्पारण्य निर्वाचित हुए। सामाजिक पदाधिकारियों के चुनाव के लिए 41 ग्रामो से कुल 123 मतदाता में 121 मत पड़े जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 6 लोग उम्मीदवार थे खोरबाहरा राम साहू, मालिक राम साहू, नत्थू राम साहू, पुरुषोत्तम साहू, झम्मन साहू, शिवकुमार साहू तथा उपाध्यक्ष पद के लिए गंगू राम साहू, राम गोपाल साहू, मनाराम साहू, लखन साहू उम्मीदवार थे। जिसमें अध्यक्ष पद पर खोरबाहरा राम साहू एवं उपाध्यक्ष के लिए गंगू राम साहू निर्वाचित हुए तथा रमा साहू निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष खोरबाहरा राम साहू ने तहसील साहू संघ, जिला साहू संघ एवं परिक्षेत्र साहू समाज के पदाधिकारियों तथा समाज के सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के रीति नीति का परिपालन करते हुए सामाजिक एकता तथा संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में ग्रामीण इकाई का सम्मान को ध्यान में रखते हुए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पारदर्शिता पूर्वक काम कर जो जिम्मेदारी मिली है उसका निर्वहन करुंगा। निर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के पदाधिकारियों ने अपनी बधाई शुभकामनाएं दिए जिसमें प्रमुख रुप से जिला साहू संघ रायपुर के अध्यक्ष देवनाथ साहू डॉ मनीष साहू महामंत्री तोषण साहू, तहसील साहू संघ के अध्यक्ष ब्रह्मानंद साहू कार्यकारी अध्यक्ष तुलेश साहू, महामंत्री व्यास नारायण साहू, सचिव मोहन साहू, हेमलता साहू, धनमति साहू, संरक्षक भेखराम साहू, न्याय प्रकोष्ठ संयोजक रतिराम साहू कोषाध्यक्ष परदेसी राम साहू अभनपुर परिक्षेत्र अध्यक्ष भोजराम साहू पूर्व अध्यक्ष इंद्र कुमार साहू खोरपा परिक्षेत्र अध्यक्ष वीरेंद्र साहू नवापारा परीक्षेत्र अध्यक्ष रमेश साहू, भुवन साहू, दानी राम साहू, पूरन लाल साहू, तुकेश साहू, मतवार साहू, चंद्रहास साहू, तिलक साहू,राजेश साहू,रुखम साहू, संतराम साहू, कोमल साहू, मुकेश साहू, रामकुमार हिरवानी, हेमंत साहू, नरेन्द्र साहू, शोभा राम साहू, प्रहलाद साहू, रमेश साहू, गुहाराम साहू, लीला राम साहू के साथ सभी ग्रामीण अध्यक्षों ने बधाई दी।
