वनों को आग से बचाने कलाकार कर रहें प्रचार प्रसार

वनों को आग से बचाने कलाकार कर रहें प्रचार प्रसार

परमेश्वर कुमार साहू ,6 मार्च 2021

पर्यावरण की दिशा में वनो को दावानल से बचाने जिले के कलाकार द्वारा गरियाबंद वन मंडल के विभिन्न परिक्षेत्रों में प्रचार प्रसार किया जा रहा है जो वर्तमान में प्राकृतिक आपदाओं का वनों की अवैध कटाई आग लगने से वनौषधियों का नष्ट होना फलदार वृक्षों की संख्या में कमी होने की वजह से वन्य प्राणि साथी शेर चीता तेंदुआ बन्दर भालू आदि का गांवो में आने का मुख्य कारण है साथ ही साथ पर्यावरण प्रतिकूलता के वजह से मौसम का लगातार फेरबदल समय पर अच्छी वर्षा न होना सब प्रकृति के विनाश होने के कारण ही है जो आज के सभ्य समाज कहे जाने वाले अपने स्वार्थ पूर्ति के लिएवनों के लिए आग लगाने और वृक्षों की कटाई करते जिसे रोकना बहुत जरूरी है गरियाबंद वमंडलाधिकारी मयंक अग्रवाल के निर्देशानुसार पतझड़ लगते ही पतों का झड़ना और महुआ फुल बीनने का सीजन शुरू होने के पहले वनवासियों को जागरूक करने कला जत्था मया के संदेश छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच फुलझर घटारानी के लोक कलाकारों द्वारा बहुत ही प्रभावशाली गीत संगीत और नृत्य के साथ जागरूक किया जा रहा है बता दें कि यह अग्नि सुरक्षा अभियान गरियाबंद वन मंडल के मैनपुर धवलपुर नवागढ़ गरियाबंद तथा पीपरछेडी परिक्षेत्र मुख्यालयों में मंच के गायक गौकरण मानिकपुरी के संयोजन में विषय पर कैन्द्रित गीतों संगीतो की बेहतरीन प्रस्तुति की जा रही है इसमें गायिका ललिता यादव चुम्मन सिन्हा यशकुमार साहू फागू राम साहू निकेश्वरी ध्रुव अमरिका ध्रुव हुलेश ध्रुव ‌अरुण देव निषाद निर्मल दीवान त्रिलोक सिन्हा आदि कलाकार शामिलहै।