
राजिम :- भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने इस बजट को ‘दिशाहीन और निराशाजनक’ करार दिया। उन्होंने जनता के साथ वादाखिलाफी बताते हुए कहा कि शराबबंदी, अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण, नियमित कर्मचारियों के लंबित डीए व मकान भत्ता तथा बेरोजगारी भत्ता को सरकार गठन की तिथि से नहीं देने को सरकार की अकर्मण्यता व वादाखिलाफी बताया। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर कहा कि आने वाले चुनाव में जनता भूपेश बघेल सरकार को सबक सिखाएगी।
