अग्रवाल नर्सिंग होम बसना की एक और बड़ी उपलब्धि मात्र डेढ़ साल के बच्चे का हुआ ब्रेन की सर्जरी।

रिपोर्टर प्रकाश पटेल

बसना :- बसना के अग्रवाल नर्सिंगहोम ने 6 माह के बच्चे का ब्रेन सर्जरी का सफल आपरेसन किया गया है नर्सिंगहोम के संचालन डॉ एन के अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मरीज को 6 माह पहले अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के प्रख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमित अग्रवाल द्वारा देखा गया फिर चेक करने के बाद उसको ऑपरेशन की सलाह दी बच्चे के सिर में मस्तिष्क पानी का जमाव हो रहा था और सिर का साइज बड़ा होने लगा था बच्चे के परिजनो ने कई बड़े अस्पतालों में जांच परामर्श के लिए गए पर आर्थिक स्थिति कम होने कारण इलाज नहीं करा पा रहे थे दोबारा जब अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अमित अग्रवाल के पास दिखाने आए 17 फरवरी को अस्पताल प्रबंधक एनके अग्रवाल द्वारा बच्चे के ब्रेन का ऑपरेशन दूरबीन पद्धति द्वारा निशुल्क किए जाने का निर्णय लिया गया रायपुर के वरिष्ठ युरोसर्जन को 19 फरवरी को बुलाकर एंडोस्कोपी (थर्ड) शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के साथ चर्चा करने से बताया कि यह सर्जरी बहुत ही जटिल एवं दक्ष सर्जन द्वारा ही सफलता होती है जिसमें मरीज का चुनाव बहुत अहम होता है गर्व की बात है कि बसना जैसे छोटे कस्बे में इसकी जटिल एंडोस्कोपी द्वारा होना अत्यंत अपने आप में उत्कृष्ट दक्षत एवम चैलेंज साबित होता है। 5 दिन बाद मरीज को अस्पताल से छुट्टी किया गया अब बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है परिजनो ने अस्पताल व डॉक्टरों को धन्यवाद दिए।