अलका चंद्राकर होंगे आज के मुख्यमंच के प्रमुख आकर्षण

आज के मुख्यमंच के प्रमुख आकर्षण

राजिम। संध्याकालिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिदिन मुख्यमंच महोत्सव स्थल में दर्शकों की भारी भीड़ देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कलाकारों के बेहतरिन प्रस्तुतीयों को देखने पर शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक दर्शक आनंद लेने जुटे रहते हैं। मुख्यमंच पर आज शनिवार को राॅक स्टार जाकिर हुसैन के सुमधुर गीतों की प्रस्तुती होगी। ये छत्तीसगढ़ के जाने-मानें कलाकार है। इनकी ख्याति राज्य सहित पूरे देश में फैली हुई है। वहीं दूसरे कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की स्वर कोकिला अलका चंद्राकर की झमाझम प्रस्तुति होगी।