
रायपुर :- छत्तीसगढ़ के सभी कांतिकारी साथियों के आव्हान पर आजाद जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के सभी क्रांतिकारी साथियों द्वारा 05 मार्च 2023 स्थान रायपुर मरीन ड्राइव में राज्य गठन के पश्चात छग में शहीद हुए जवानों को सम्मान श्रद्धांजली अर्पित की गई।
जैसा की आप सभी को यह ज्ञात होगा कि कुछ दिनो पूर्व ही आजाद जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी ने सर्व सहमति से यह फैसला किया है कि आजाद जनता पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के पश्चात यदि कोई भी जवान शहीद होता है तो 24 घंटे के भीतर रुपए 1 करोड़ का मुआवजा राशी उनके परिवार को प्रदान की जावेगी। पूर्व में भी आजाद जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उज्ज्वल दीवान एवं प्रदेश प्रवक्ता सँजीव मिश्रा, पुलिस परिवारों से संबन्धित अनेक मांगे शासन के समक्ष जोरदार / कठोर तरीके से रख चुके है और आगे भी आजाद जनता पार्टी संयुक्त पुलिस परिवार को प्रमुखता से उठाएगा तथा छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त पीड़ित कर्मचारियों, किसानों, बेरोजगारों, युवाओं व जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।
शहीदों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आजाद जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उज्जवल दीवान, प्रदेश प्रवक्ता संजीव मिश्रा, रायपुर जिला अध्यक्ष इमरान हिंगोरा, बलरामपुर जिला अध्यक्ष अमानत अली खान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य करम लाल साहू, आशीष अवस्थी, विजय पण्डा, एडवोकेट जानू खरे, एडवोकेट आशीष जेठानी, एडव्होकेट अभिषेक अमीन, एडव्होकेट रात्रे, फैजल खान, साबिर खान, सलीम खान, आमिर हिंगोरा, डॉक्टर आवेश, नजमा खान, नवीन माखीजा, लवनित सिन्हा व अन्य पार्टी कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।
