छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत बनी 500 करोड़ से ज्यादा की सडके चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट।

विभाग के अधिकारियों ने 174 सड़को को दिखा दिया पूर्ण और करवा दिया फर्जी तरीके से करोड़ो की राशि भुगतान।

रायपुर/बीजापुर :- सरकार के बदलने के बाद प्रदेश सहित जिले में भ्रष्टाचार चरम पर है , बीजापुर जिले में ही 500 करोड़ से ज्यादा के सड़क निर्माण कार्यो में करोड़ों रुपए गबन किए गए है

एडजेसमेन्ट मेन्ट के खेल के चलते PMGSY के अधिकारी – इंजीनियर ने केंद्र सरकार से आये सड़को के बजट पर बिना फील्ड गये आफिस के ac कमरों में बैठ करोड़ो की राशि पर हाथ साफ किया ठेकेदारों से सांठगांठ के चलते कई सड़को की लंबाई कम कर पूरे सड़क निर्माण का पेमेंट आहरण करवा दिया गया तो कई पुराने पुलियो को लीपापोती कर नए पुल निर्माण की राशि निकाल ली गई , सड़को के निर्माण के दौरान सड़क मानकों को दरकिनार किया गया मुरुम की जगह कई सड़को में पास के खेतों की मिट्टी डाल दी गई तो कई सड़को में मात्र एक लेयर मुरुम ही डाल गया वन्ही इन मुरुम से बने सड़को को रोलर से दबाया तक नही गया।

 सड़को और पुलियो कि जांच हो तो कई भरस्टाचार आएंगे सामने-सड़कों की जांच के मामले में एक तकनीकी विशेषज्ञ से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि ड्रिल करके सड़कों एंव पुलियो की जांच की जानी चाहिए एवं संबंधित मटेरियल का भौतिक परीक्षण एवं फिर लैब में टेस्ट कराया जाना चाहिए। अगर इस तरह गुणवत्ता की जांच कराई जाए तो भ्रष्टाचार की पोल खुलना तय है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करोड़ों रुपए लागत की सड़क निर्माण में बरती गई लापरवाही और निर्माण के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार की वजह है , इन सड़को और पुलियो को बनाने में घटिया मटेरियल का उपयोग किया गया है , ठेकेदारो को कई बार सड़क की गुणवत्ता युक्त निर्माण के लिए कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा कहा भी गया था , लेकिन ठेकेदार द्वारा अधिकारियो से मिली भगत करके सड़क के निर्माण में मापदंडो को ठेंगा दिखाते हुए कार्य किया गया।

PMGSY विभाग ने 174 सड़को को पूर्ण बता करवा दिया करोड़ो का भुगतान ,जिसमे कई सड़के मानक दृष्टि से अपूर्ण-PMGSY के 4 ई ई , 4 एसडीओ – 8 इंजीनियरो ने अब तक 174 सड़को को पूर्ण बता करोड़ो का भुगतान ठेकेदारों को करवा दिया जिसमें कई सड़के अभी भी PMGSY के मानक दृष्टिकोण से अधूरे ही है लेकिन विभाग के अधिकारी – इंजीनियर ने ठेकेदारों से मिलीभगत कर 500 करोड़ से ज्यादा की सड़कों में बड़े स्तर पर भस्टाचार कर करोड़ो की सम्पति बना डाली , अगर सारे सड़को की जांच हो जाये तो हकीकत सामने नजर आएगी।