राजिम तहसीलदार को हटाने अधिवक्ता संघ का धरना प्रदर्शन।

राजिम :- राजिम तहसीलदार को हटाने अधिवक्ता संघ ने कमर कस लिया है उनके कार्य करने की शैली से रुष्ट होकर लगातार एसडीएम राजिम को ज्ञापन सौंपा जा रहा है। उन्होंने 2 दिन का समय दिया था इस दौरान वकीलों ने एक दिन अपने कार्य से विरत रहकर विरोध भी जताया था बावजूद इसके कार्यवाही नहीं होते देख शुक्रवार को तहसील परिसर में ही धरना प्रदर्शन के लिए बैठ गए। इस दौरान इन्होंने राजिम एसडीएम को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें उल्लेखित किया गया है कि अधिवक्ता संघ राजिम के द्वारा 22 फरवरी 2023 को तहसीलदार राजिम पेखन टोंडरे को भ्रष्टाचार, दुर्व्यवहार एवं अन्य कारणों से पद से हटाए जाने के संबंध में आवेदन दिया गया था एवं एक दिवसीय सांकेतिक न्यायालय कार्य से विरत रहकर तहसीलदार को हटाने की मांग अधिवक्ता संघ ने किया था लेकिन आज तक कोई उचित कार्यवाही नहीं किया गया है जिसके कारण अधिवक्ता संघ राजिम के अधिवक्तागण बाध्य होकर 3 मार्च दिन शुक्रवार से कार्यवाही दिनांक तक राजिम अनुविभाग के सभी राजस्व न्यायालय में उपस्थित नहीं होकर अपने अपने न्यायालयीन कार्य से विरत रहकर विरोध दर्ज कराएंगे। यदि जल्द ही तहसीलदार राजिम को नहीं हटाए जाने पर अधिवक्ता संघ आगे उग्र धरना प्रदर्शन और आंदोलन करने के लिए विवश होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महेश यादव ने बताया कि अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा जरूरत पड़ी तो आंदोलन के स्वरूप को विस्तार दिया जाएगा और चक्का जाम जैसे ठोस कदम उठाएंगे। संरक्षक रमाकांत दीवान ने बताया कि बातें नहीं मानी तो आगे आंदोलन का स्वरूप को विस्तार दिया जाएगा फिर उसके बाद संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के सभी अधिवक्ता उपस्थित थे। अधिवक्ता के काम नहीं करने से बड़ी दिक्कतें, उल्लेखनीय है कि राजिम न्यायालय में सैकड़ों से भी अधिक गांव के लोग बड़ी संख्या में न्यायालयीन के लिए उपस्थित होते हैं प्रशासन की बेरुखी के चलते यह स्थितियां निर्मित हो रही है उच्च अधिकारी मामले को संज्ञान में नहीं ले रहे हैं जिसके कारण आम जनता को परेशानियां से दो-चार करना पड़ रहा है। राजिम राजस्व की दृष्टिकोण से बहुत बड़ा इलाका है।