करनाल:- बिन्दर शर्मा
करनाल :- पुलिस अधीक्षक करनाल गंगाराम पूनिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि आज के इस तकनीकी युग में तरह -तरह के साइबर अपराध सामनें आ रहे हैं। जिनके प्रति हमें सचेत रहने की आवश्यकता है। क्योंकि साइबर अपराध किसी भी व्यक्ति के साथ हो सकता है। इसलिए खुद को साइबर अपराधों के प्रति सचेत रखें। कोई भी अन्जान व्यक्ति आपके साथ आपके भले के लिए कोई कार्य कर रहा है तो वह आपको झांसा देकर आपके साइबर धोखाधडी को अन्जाम दे सकता है। क्योकि साइबर क्रिमनल झूठी लॉटरी या टैक्स रिफंड, ऑनलाइन फर्जी जॉब ऑफर्स, केवाईसी को अपडेट करने, बैंक खाते के निलंबन या सिम की वैद्यता समाप्ति बारे में फर्जी एसएमएस और कॉल या मैसेज करके लोगो को बेवकूफ बनाकर उनके साथ धोखाधडी करते है। इस प्रकार के लुभावनें आफर्स से बचें। किसी अन्जान व्यकित की बातों में आकर अपनी निजी जानकारी बैक खाता या ओटीपी इत्यादि शेयर ना करें। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि आजकल कुछ साइबर क्रिमनल सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फ्रैण्ड रिक्वेस्ट भेजकर उनके साथ मैसेज से बातचीत करते हुए फिर व्हाट्सएप नम्बर प्राप्त करके विडियो कॉल करते है और स्क्रीन रिकार्डिंग करके अभद्र विडियो बनाकर आपको ब्लैकमेल करते हैं। इसलिए किसी भी अन्जान नम्बर से कोई विडियो कॉल आती है तो सावधान रहें और कॉल ना उठायें व उस नम्बर को ब्लाक कर दें। इसके अलावा जानकारी दी कि साइबर क्रिमनल अलग-2 तरीके के माध्यम से धोखाधडी करनें हेतु ताक लगाकर बैठे है। जो कभी भी आपके साथ किसी भी प्रकार का झांसा देकर आपके साथ धोखाधडी कर सकते हैं। यह भी बताया कि साइबर अपराधों की रोकथाम व साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिये जिला पुलिस के सभी पुलिस थानों में अलग से एक-एक साइबर डैस्क स्थापित की गई हैं। इन साइबर डैस्कों पर जाकर कोई भी व्यक्ति साइबर अपराध से संबंधित मदद ले सकता है और साइबर अपराध होने पर अपनी शिकायत कर सकता है। साइबर डैस्क के अलावा प्रत्येक पुलिस जिले में साइबर अपराध थाने खोले गए हैं। यंहा से भी साइबर अपराध से संबंधित किसी भी प्रकार की मदद ले सकते हैं और इससे संबंधित अपनी शिकायत दे सकते हैं। वंही गृह मंत्रालय, भारत सरकार भी लोगों को साइबर अपराधों से बचाने व जागरूक करने के लिये सकारात्मक कदम उठा रहा है। इसके लिये “राष्ट्रीय साइबर अपराध रिर्पोटिंग पोर्टल” बनाया गया है। जंहा से भी कोई भी व्यक्ति साइबर अपराधों के बारे में जानकारी हासिल कर सकता है और साइबर अपराध होने पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है और हाल ही में जारी किये गये हैल्पलाईन नम्बर 1930 पर कॉल करके खाते से निकाली गई रकम को फ्रीज करा सकते हैं। 1930 पर कॉल करने के 24 घण्टे के भीतर धोखाधडी से संबंधित कुछ जानकारी देकर व कुछ अन्य औपचारिकताऐं करते हुये “राष्ट्रीय साइबर अपराध रिर्पोटिंग पोर्टल” पर शिकायत दर्ज करनी अति आवश्यक है।
