इन्द्री:-बिन्दर शर्मा
इन्द्री :- इन्द्री हर्बल पार्क से होकर आज 36 बिरादरी एसडीएम राजेश को ज्ञापन देने पहुँची, बताया जा रहा मामला, एक वकील के द्वारा एससी समाज की न्यायाधीश, तो दूसरी ब्राह्मण समाज की न्यायाधीश को भी गालियां दी गई साथ ही मुस्लिम समाज को भी नही बक्सा एक वकील राधेश्याम काम्बोज ने, हमने पहले भी आपको यह खबर दिखाई थी। लेकिन कार्यवाही ना होने से परेशान भीम सेना आज सड़को पर उतरी और वकील राधेश्याम काम्बोज को जमकर कोसा और लोगो से अपील की कोई भी इस वकील पर केस लेकर ना जाए। यह एक बल्केमेलिंग करता है। और भीम सेना के द्वारा वकील की फोटो को इन्द्री तहसील परिसर के बाहर महिलाओं व युवाओं ने जुते चप्पल भी मारे साथ ही आग से भी जलाया। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर भीम सेना ने एसडीएम राजेश पुनिया को ज्ञापन दिया। और वकील राधेश्याम काम्बोज पर कार्यवाही की मांग की। वकील के क्लाइंट सोनू ने कहा, मैं सभी जाति धर्म को मानने वाला व्यक्ति हूं। और भारत के संविधान में विश्वास रखता हूं। लेकिन एक वकील ने जो घटिया मानसिकता के कारण जो शब्द एक न्यायाधीश एक जज को बोले हैं। वह बहुत ही निंदनीय है जिसको लेकर मैंने जज महोदय से मिलने का काफी बार प्रयास किया। ताकि पूरी बात उन्हें बताई जाए और एक ऑडियो सुनाई जाए कि किस प्रकार से उन्होंने उनको जाति सूचक शब्द बोला है। पीड़ित सोनू ने यह भी कहा कि उसने एक जज के खिलाफ नहीं बल्कि 2 जज के खिलाफ अपशब्द बोले हैं। जिसकी ऑडियो मेरे पास मौजूद है। इस मौके पर राजिन्दर मान भीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व, प्रकाश भीम सेना के जिला करनाल अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव, राजेश महिला अध्यक्ष भीम सेना के तमाम व 36 बिरादरी मौजूद रही।
