राजिम पुन्नी मेला से उपेक्षित कलाकार 6 मार्च को मुख्य मंच के सामने करेगे धरना प्रदर्शन ।
मांग पर अब तक नहीं मिली कोई जवाब ।
राजिम माघी पुन्नी मेला राजिम में स्थानीय कलाकारों को स्थान नहीं मिलने बीते दो फरवरी को जिले के सभी कलाकार मंचीय अवसर देने को लेकर प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू विधायक अमितेश शुक्ल कलेक्टर गरियाबंद के नाम राजिम तहसीलदार ओ पी वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया था । जो समय को देखते हुए तुरंत विचार नहीं मिलने के कारण पुर्व सूचना के आधार पर 6 मार्च शुक्रवार को धरना प्रदर्शन करने का विचार सिरजन लोक कला पंरपरा संगठन गरियाबंद के पदाधिकारियों और कलाकारों द्वारा सुनिश्चित किया गया है । प्रमुख पदाधिकारी कला पंरपरा गरियाबंद छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच संझा बिहनिया के संचालक राजकुमार यादव लोहरसी (राजिम)गौकरण मानिकपुरी अध्यक्ष सेवक ठाकुर बाबूलाल साहू उपाध्यक्ष गंगा बाई मानिकपुरी यशोमती सेन भुवन सेन कोषाध्यक्ष चैतू राम तारक दौलत यादव बुधारु यादव खेम बाई निषाद यश कुमार साहू योगेश चक्रधारी पूना बाई रमेश कुमार बंसोड चुम्मन कुमार सिन्हा खेलावन निषाद यमुना साहू चमरू निषाद तुला राम साहू महेश कुमार साहू आदि ने मांग पत्र सौंपने के बाद भी जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों सांस्कृतिक प्रभारीयों के कानों में अब तक जूं नही रेंगा नही कलाकार संगठन के प्रमुखों को बुलाकर कोई भी प्रकार से बातचीत नहीं हुई इसलिए सभी कलाकार एकजुट होकर आंदोलन करने में विवश हो चुके है । कलाकारों ने बताया है कि उक्त मांग पर जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद रोहित साहु, शेखर साहू ने स्थानीय कलाकारो को कार्यक्रम नही देने पर धरना प्रदर्शन मे साथ रहने कि बात कही । तथा जिले के समस्त लोक विधाओं के दल समेत राजिम से लगे सीमावर्ती गांवों के सभी कलाकारों को मंचीय अवसर देने विषयक ज्ञापन सौंपा गया था । किन्तु अब तक कोई अधिकारी कर्मचारी और प्रभारियों द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं आने से उक्त कदम उठाना पड़ रहा है।
