सामुहिक मंच पर शुक्ल के अभद्र व्यवहार का साहू समाज ने किया निंदा। मामला राजिम में माघ पूर्णिमा के दिन आयोजित सामूहिक शादी समारोह का राजिम। माघ पूर्णिमा को राजिम में शासकीय रूप से आयोजित सामूहिक विवाह कन्या योजना कार्यक्रम में राजिम के विधायक अमितेश शुक्ला द्वारा जिला पंचायत के सदस्य रोहित साहू के लिए पुलिस बुलाने की बात को लेकर साहू समाज ने निंदा किया है। कहा है कि यदि शुक्ला द्वारा रोहित साहू और समाज के लोगों से अपनी इस गलती के लिए माफी नहीं मांगेगा तो प्रदेश स्तर में इस मामले को ले जाया जाएगा। इस आशय में साहू समाज परीक्षेत्र राजिम के अध्यक्ष प्रकाश, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू, महिला उपाध्यक्ष चमेली साहु,संयोजक ओमप्रकाश साहू, सचिव किशोर साहू, वेद राम साहू ,उत्तम साहू,अंकेक्षक हरीश साहू, मीडिया प्रभारी दिलीप साहू रामकृष्ण साहू आदि शामिल है।राजिम मैं साहू समाज के लोगों ने कहा कि छत्तीसगढ़ में साहू समाज की बहुलता है और क्षेत्र के विधायक अमितेश शुक्ला द्वारा हमेशा क्षेत्र के चुने हुए जनप्रतिनिधियों को दबाने का प्रयास किया जाता है गत दिनों महिला बाल विकास के कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य भी विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित थे भाषण देने की बात पर विधायक अमितेश उपलब्ध लग गए जिसका ग्रामीण साहु समाज राजिम घोर निंदा की गई है। साहू समाज के लोगों ने कहा कि हमारे समाज के चुने हुए जनप्रतिनिधियों का अपमान करना समाज का अपमान है चुने हुए जनप्रतिनिधियों को खुले मंच से विधायक द्वारा पुलिस की धमकी देना अच्छी बात नहीं है इसके लिए साहू समाज एवं रोहित साहू से खुले मंच में विधायक को माफी मांगना चाहिए नहीं तो समाज के लोग जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक उसका विरोध करेंगे।
