ब्रेकिंग न्यूज़
हाथी का मूवमेंट वन परिक्षेत्र पांडूका के मुरमुरा सांकरा के पास जंगल में ,
सुरक्षा के मद्देनजर किया गया अलर्ट।
वन परिक्षेत्र पांडूका के अधिकारी संजीत मरकाम ने बताया कि हाथी का लोकेशन अभी मुरमुरा सांकरा के पास जंगल में मिल रहा है।हाथी कभी भी किसी भी तरफ जा सकता है।इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता।विभाग की टीम हाथियों की हर गतिविधियों पर नजर रख रहे है।आस पास मुनादी कराकर अलर्ट कर दिया गया है।उन्होंने लोगो से अपील की है कि लोग जंगल की ओर न जाए।हाथी काफी आक्रामक और हिंसक है।