तिरुपति बालाजी में गुम बच्चे को खोजने गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के सामने परिजन ने लगाए गुहार

तिरुपति बालाजी में गुम बच्चे को खोजने गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के सामने परिजन ने लगाए गुहार

परमेश्वर कुमार साहू,गरियाबंद ,2फरवरी 2021

गरियाबंद जिले के कुरूद गाँव से तिरुपति बालाजी मंदिर दर्शन करने गए बच्चे की हुई चोरी पिछले 48 घंटे से बच्चा लापता पुलिस जुटी मामले की जांच में
गरियाबंद जिले के कुरूद गाँव का एक परिवार आंध्रप्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर दर्शन के लिए गए हुए थे, इसी दरमियान प्रार्थी उत्तम कुमार साहू का 6 साल का मासूम बच्चा के गायब होने का मामला सामने आया है, बच्चे को काफी ढूढने के बाद भी जब बच्चा परिजनों को नही मिला तब जाकर परिवार के लोगों ने तिरुपति जिले के एलिपिरी थाने में बच्चे के गुम हो जाने की शिकायत दर्ज करायी है । शिकायत और लोकेशन के आधार पर स्थानीय एलिपिरी पुलिस ने जब सीसीटीवी खंगाला तो इस दरमियान एक वीडियो सामने आया है, जिसमे उत्तम कुमार साहू के छोटे बेटे शिवम को एक अज्ञात व्यक्ति अपने साथ ले जा रहा है, पुलिस को बच्चे के चोरी होने का अंदेशा है, जिस पर स्थानीय पुलिस बच्चे की खोजबीन में लगी हुई है । वहिं जिले के कुरूद गाँव के लोग और बच्चे के परिजन आज गरियाबंद पुलिस कप्तान के पास भी मामले की शिकायत लेकर पहुँचे थे, जिस पर गरियाबंद एसपी भोजराम पटेल ने फौरन आंध्रप्रदेश में पुलिस विभाग में तैनात अपने परिचितों से संपर्क किया और एलिपिरी थानां पुलिस से भी लगातार संपर्क किया जा रहा है, एसपी का कहना है, कि आंध्रप्रदेश की पुलिस लगातार बच्चे की तलाशी अभियान में जुटी हुई है, और गरियाबंद पुलिस भी लगातार उनके संपर्क में है, जल्द ही बच्चा सकुशल बरामद कर लिया जाएगा । साथ ही इस बारे में राजी म विधायक अमितेश शुक्ला से भी संपर्क किया गया है उन्होंनेे भी आईजी और एसपी से बात कर जल्द ही बच्चेचे को सकुसल लाने की बात कही है।
,वहीं इस मामले को लेकर जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू के नेतृत्व में ग्राम पंचायत कुरूद के सरपंच रोशन सेन ,डोमार साहू,हुकुम साहू, सिवांम के दादा नाना ,पूर्व जनपद सदस्य प्रेम साहू,कार्तिक साहू सहित गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल को एफ आई आर की काफी देकर उक्त बच्चे की जल्दी खोजबीन करवाने निवेदन किया ।जिस पर एस पी ने जल्द ही बच्चे को ढूंढने आश्वाशन दिया है ।