भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी   मैनपुर में चक्काजाम में होंगे शामिल।

मैनपुर :- छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के चार पदाधिकारियों की हत्या एवं प्रदेश में बढ़ते हुए अपराध और बिगड़ते हुए कानून स्थिति के विरोध में भाजपा द्वारा प्रदेशव्यापी चक्का जाम का आयोजन विधानसभा स्तर पर किया गया है। चक्का जाम दोपहर 2:00 से 4:00 तक प्रमुख सड़कों पर किया जाएगा इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के महामंत्री विभा अवस्थी का मैनपुर आगमन हो रहा है।