वनंचल में बसा ग्राम भुुतबेडा में राज्य स्तरीय डी.जे डांस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को लाखों रुपए के पुरस्कार वितरण किया गया।

गरियाबंद :- तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगभग 38 किलोमीटर दुर दुरस्थ वनांचल में बसे ग्राम पंचायत भुतबेडा में कल मडाई मेला के दौरान जय बिरसा मुंडा युवा समिति द्वारा राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में रायगढ, दुर्ग, रायपुर, महासमुन्द, बागबाहरा, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, जगदलपुर, पुरे प्रदेशभर के प्रतिभागियों ने भाग लिया डिजिटल डीजे सांउड में डांस प्रतियोगिता का शुभारंभ रात 09 बजे छत्तीसगढी लोक गीत के साथ प्रारंभ किया गया यह डांस प्रतियोगिता में एक से बढकर एक प्रतिभागियों ने अपना कला का प्रदर्शन किया और सुबह 08 बजे तक लगभग 30 हजार की भींड डांस प्रतियोगिता को देखने डटी रही जिसमें छत्तीसगढ सहित ओडिसा राज्य से भी बडी संख्या में दर्शक पहुचे हुए थे, रातभर डीजे डांस प्रतियोगिता में हजारों दर्शको ने प्रतिभागियों का ताली बजा बजाकर और नगद पुरस्कार देकर जमकर उत्साह वर्धन किया और तो और आयोजक समिति द्वारा विजेता प्रतिभागियो को लगभग एक लाख 45 हजार रूपये का पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें सामूहिक डांस प्रतियोगिता में प्रथम युवी स्काट रायगढ को 22 हजार 222 रूपये एंव कप वितरण किया गया, साथ ही युगल प्रथम में गोलु छोटू बागबाहरा को 5 हजार 555 रूपये एंव एकल प्रथम राॅक स्टार बलौदाबाजार को 3 हजार 333 रूपये तथा कप वितरण किया गया इसके अतिरिक्त अन्य प्रतिभागियों को भी समिति के द्वारा नगद पुरस्कार वितरण किया गया। हमारे क्षेत्र में प्रतिभाओ की कमी नही है जरूरत है सही मंच की – अजय नेताम ग्राम पंचायत भुतबेडा के सरपंच अजय नेताम ने कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण के बाद अपने संबोधन में कहा कि प्रति वर्ष मंडाई मेला के अवसर पर ग्राम भुतबेडा में विशाल डांस प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामवासियों द्वारा किया जाता है निश्चित रूप से इसका लाभ क्षेत्र के युवा प्रतिभागियों को मिलता है और उन्हे सामने आने का अवसर प्रदान होता है उन्होने कहा कि हमारे क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नही है जरूरत है उन्हे सही मंच की इस तरह के कार्यक्रम आयोजन होने से प्रतिभाओं को एक दुसरे से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इस मौके पर प्रमुख रूप से सरपंच अजय नेताम, मोतीराम नेताम, मूलचंद मरकाम, रविन्द्र मरकाम, प्रेमसिंह नेताम, सुरेश नेताम, यमन मरकाम, जोहन मरकाम, रमेश मरकाम, क्रार्तिक नेताम, अर्जुन मरकाम, श्यामलाल ध्रुव, जयहिंद नेताम, रोहित नेताम, कुलेश्वर कुंजाम, टीकम मरकाम, नरेश नेताम, प्रेमसिंह नेताम, कुलदीप मरकाम, फुलंचद, विभधरदास, शंकर नेताम, दुलार सिंह, देवीसिंह नेताम, संजीत मरकाम, मेघनाथ मरकाम, सुरेश मरकाम, कुलेश्वर कुंजाम, शिवकुमार नागेश, पुरूषोत्तम, बिरबल, राकेश संजय मरकाम, रोहित नागेश, जोहर, फुलचंद , महेश नेताम, नुतन नेताम, धनेश्वर नेताम एंव छत्तीसगढ ओडिसा से बडी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।