दंतेवाड़ा :- जिले के कुवाकोंडा ब्लाक के बुरगुम आश्रम में एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना शाम लगभग चार बजे की बताई जा रही है। मृत छात्र का नाम मनोज कडती है और वह कक्षा आठवीं का छात्र था। छात्र मनोज कडती ने अपने ही शयन कक्ष में टावल से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।इस घटना की जानकारी तब लगी जब आश्रम अधीक्षक शाम के वक्त बच्चों की गिनती कर रहे थे। गणना में एक बच्चा कम पाये जाने पर पतासाजी की तो मनोज को फांसी के फंदे पर लटकता पाया। अधीक्षक ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों व कुआकोंडा पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

