सुकमा :- सुकमा-जिले के कुकानार ग्राम पंचायत में दो व्यापारीयो के बीच पैसे की लेंन देंन के पीछे मामला इतना बढ़ गया कि अब दोनों पक्ष ने थाने की दरवाज़े को खटखटाया है, मामला सुकमा जिले के कुकानार का है जहाँ कुकानार निवासी अशोक चौहान पेशे से व्यापारी और राजनीति से समंध रखते है, और दूसरी ओर जगदलपुर के बड़े फटाका व्यापारी सचिन जैन पिता सुरेंद्र जैन के बीच लेंन-देंन को लेकर कहा सुनी हो गई, जिसके बाद कुकानार व्यापारी अशोक चौहान ने कुकानार थाने में फटाका व्यापारी सचिन जैन पिता सुरेंद्र जैन के ऊपर अभद्रता “गाली गलौज” का और जान से मारने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज करवाया है, तो वही सचिन जैन ने समाचारों के माध्यम से अशोक सिंह चौहान को राजनीति के आड़ में चाकू दिखाकर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है, और उनकी राजनीतिक करियर को धूमिल करने की कोशिश की है। इस समंध में कुकानार व्यापारी अशोक चौहान ने बताया कि जगदलपुर निवासी फटाका व्यापारी सचिन जैन अन्य दो लोगो के साथ मेरे दुकान के सामने मुझसे उधारी लेने पहुँचे थे जिनको मैन विनम्रता पूर्वक निवेदन भी किया था कि अभी मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के कारण मैं पैसा कुछ दिनों तक नही दे पाऊंगा, परन्तु सचिन जैन ने मेरी एक न सुनी और मुझसे गाली गलौज करने में उतारू हो गए साथ ही दो अन्य लोगो को ले कर आया हु तुझे मरवा दूँगा कर के बात करने लगे जिसके कारण मैंने कुकानार थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है, इसके पश्चात अब फटाका व्यापारी सचिन जैन मेरी राजनीति को धूमिल करने के उद्देश्य से मुझ पर समाचारों के माध्यम से बे बुनियाद आरोप लगा रहा है, अगर मैंने सचिन जैन को चाकू दिखाकर डराया है, तो मेरे दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। जिसे पुलिस देख सकती है और पुलिस इसकी विवेचना कर सकती है, परन्तु सचिन जैन के द्वारा मुझ पर लगाये आरोप सिद्ध नही होते है तो मैं मुझे व मेरी कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने की कोशिश करने के कारण सचिन जैन पर मांन हानि का दावा करूँगा।

