करनाल-बिन्दर शर्मा
करनाल :- शाम के समय पुलिस महानिरीक्षक करनाल रेंज, करनाल सत्येंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जिला पुलिस करनाल द्वारा शहर के मुख्य बाजार व भीड़ भाड़ वाले एरिया में पैदल गस्त की गई। इस पैदल गस्त में पुलिस अधीक्षक करनाल गंगाराम पूनिया, उप पुलिस अधीक्षक शहर बीरसिंह, थाना प्रबंधक शहर निरीक्षक कमलदीप सिंह, सदर बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई मुकेश कुमार व थाना-चौकी के पुलिस कर्मचारी शामिल रहे। इस दौरान जिला पुलिस द्वारा शहर के मुख्य मार्गों, गलियों, बाजारों व अन्य भीड़भाड़ वाले महत्वपूर्ण स्थानों पर पैदल गस्त की गई। पुलिस महानिरीक्षक सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि इस पैदल गस्त का मुख्य उद्देश्य है पुलिस और आमजन के बीच दूरी कम करना है और असामाजिक व अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में डर पैदा करना है। भविष्य में भी पैदल गस्त के माध्यम से पुलिस आमजन से वार्तालाप करके उनकी समस्या जानने का प्रयास करेगी और उनकी समस्या का प्रभावी निवारण भी करेगी। ताकि इस पैदल गस्त के माध्यम से लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा हो सके। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों को भविष्य में भी इस तरह की पैदल गस्त करने के सभी पुलिस अधीक्षकों द्वारा थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्जों को निर्देशित करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक करनाल ने करनाल वासियों को आश्वासन दिया कि करनाल पुलिस करनाल वासियों की सेवा, सुरक्षा व सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
